घर में घुस कर बदमाश ने किया बलात्कार, सदमे में पीड़िता ने जहर खाकर दी जान 

परली, 25 फरवरी : बीड जिले के परली में एक विवाहित महिला के साथ बलात्कार करने की घटना घटी है. इस घटना से आहत महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है. इस घटना के बाद बीड में हड़कंप मच गया है।  यह घटना तालुका के गोकुलपुरी में घटी है। आरोपी के खिलाफ ग्रामीण पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है।  


महिला का पति दूसरे शहर में रहता है।  आरोपी माऊली लक्ष्मण नवघरे ने रात में महिला के घर में घुसकर बलात्कार करने  के साथ शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। इस घटना से गुस्से और अपमान के कारण पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।  इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है।