मौसम का पारा अब गर्म, तापमान धीरे-धीरे ऊपर की ओर 

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम : देश भर से सर्दी अब विदा लेने लगी है। इसके साथ ही मौसम की तासीर अब बदलने लगी है। हालांकि  वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक श्रृंखला मार्च के पहले हफ्ते तक पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करती रहेगी। आमतौर पर उत्तरी मैदानों और दिल्ली पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव की उम्मीद नहीं के बराबर है।  बदलती हवाओं के कारण भी अधिकतम और न्यूनतम पारे में उछाल दर्ज किया जाएगा। दो-एक दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है।

मतलब साफ है कि  अब मौसम लगातार गर्म होता जाएगा। तीखी गर्मी दोपहर के समय पंखें चलाने पर मजबूर करेगी। तापमान 31 से 32 डिग्री को पार कर सकता है।  रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

मुंबई में सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रह सकता है।  मौसम जानकारों की मानें तो  23 फरवरी को तापमान 30 डिग्री के स्तर पर पहुंच जाएगा। न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है। इसके बाद 27 फरवरी तक तापमान 30 डिग्री से ऊपर ही रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी 11 से 13 डिग्री के बीच दर्ज होगा।