Birthday Special : मोटापा, अफेयर्स, सीलिंग फैन फोबिया से लेकर अब तक ऐसा रहा ‘अर्जुन कपूर’ का सफर

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई के चेम्बूर में हुआ था। ऐसे में बर्थडे के पहले ही अर्जुन को एक अच्छी खबर मिली है। दरअसल अर्जुन के इंस्टाग्राम पर दस मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस खुशी को जाहिर करने के लिए अर्जुन ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है और सभी फैंस को शुक्रिय कहा है। फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले इस साल जन्मदिन मनाने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो चुके हैं। 2012 से फिल्मों में कदम रखने वाले अर्जुन अभी तक 10 फिल्मों में काम कर चुके हैं।

बता दें कि बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले अर्जुन का वजन 140 किलो हुआ करता था। मगर बाद में उन्होंने 50 किलो वजन कम किया और बॉलीवुड में कदम रखा। आइए जानते हैं अर्जुन के बारे में कुछ और खास बातें।

सलमान की बहन से लेकर मलाइका तक संग रहे अर्जुन के अफेयर –

Image result for arjun kapoor arpita

 

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के र‍िलेशनश‍िप की चर्चा इनद‍िनों हर तरफ है. र‍िपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही शादी की प्लान‍िंग कर रहे हैं लेकिन अर्जुन का पहला प्यार सलमान खान की बहन अर्प‍िता खान रही है। अर्जुन कपूर ने अर्प‍िता संग अपने र‍िश्ते को खुद एक्सेप्ट किया था। साल 2014 में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने कहा था कि अर्पिता के साथ वो अपने जीवन में सबसे पहली बार किसी रिलेशनशिप में थे।

इसके बाद अर्जुन कपूर का नाम एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से जुड़ा। वैसे करण जौहर के शो कॉफी व‍िद करण में अर्जुन ने एक सवाल के जवाब में ये कहा था कि वो अनुष्का संग शादी करना चाहते हैं। आगे अर्जुन का नाम सोनाक्षी स‍िन्हा संग भी जुड़ा। र‍िपोर्ट के मुताब‍िक दोनों लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद एक बुरे दौर में अलग हो गए। अर्जुन कपूर का नाम आथ‍िया शेट्टी संग जोड़ा जा चुका है। लेकिन जब बात मलाइका की आती है तो अर्जुन कपूर दबे शब्दों में ही र‍िश्ते को एक्सेप्ट करते नजर आते हैं।

फिल्मों में आने से पहले ये काम करते थे अर्जुन कपूर –


बॉलीवुड में बतौर एक्टर आने से पहले अर्जुन असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। वह ‘कल हो ना हो’ में निखिल आडवाणी को असिस्ट कर चुके हैं। इसके साथ ही ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘वॉन्टेड’ और ‘नो एंट्री’ में भी अर्जुन ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।

अर्जुन कपूर के घर में नहीं हैं पंखे –

कई सारे एक्टर्स ऐसे हैं जो किसी चीज का फोबिया रखते हैं. ऐसा ही एक फोबिया अर्जुन कपूर भी रखते हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर को सीलिंग फैन से डर रखता है। उन्हें सीलिंग फैन से फोबिया है। इस वजह से उनके घर में कहीं भी सीलिंग फैन नहीं है।