कुख्यात अपराधी चॉकलेट सुन्या क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में

पुणे : समाचार ऑनलाईन – पुणे की जनता बसाहट के शातिर बदमाश निलेश वाडकर की हत्या के बाद से फरार चल रहे और 29 आपराधिक वारदातों में लिप्त रहे कुख्यात अपराधी चॉकलेट सुन्या ऊर्फ सुनिल किशोर डोकेफोडे (22) पर शिकंजा कसने में पुणे पुलिस की क्राइम ब्रान्च को सफ़लता मिल गई है। वह बीते छह माह से फरार चल रहा था। गत रात उसे कोल्हापुर बस स्टेशन से उसकी पत्नी और दोस्त के साथ हिरासत में लिया गया। बुधवार को पुलिस टीम उसे पुणे लेकर पहुंची।

पर्वती स्थित जनता बसाहट में निलेश वाडकर व चॉकलेट सुन्या की गैंगों के बीच वर्चस्ववाद में लगातार गैंगवार शुरू था। जनवरी 2019 में नीलेश की निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात में उसके अमोल कदम, गणेश जाधव और सुजित बडंबे नामक साथी भी गंभीर रूप से घायल हुए। इस वारदात को लेकर दत्तवाडी पुलिस ने चॉकलेट सुन्या और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच ने उसकी गैंग के 19 गुर्गों को सलाखों के पीछे किया, मगर खुद चॉकलेट सुन्या फरार चल रहा था।

चॉकलेट की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीमें जंग-जंग पछाड़ रही थी। दो दिन पहले उसके गोवा में रहने की जानकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अंजुम बागवान और उनकी टीम को मिली थी। इसके अनुसार यह टीम गोवा पहुंचकर उसकी तलाश में जुट गई। इस दौरान चॉकलेट गोवा से निकलकर मुंबई जा रहा है, यह पता चला। इसके चलते क्राइम ब्रांच की टीम वापसी की यात्रा के दौरान सभी बस अड्डे चेक करते हुए आ रही थी। कोल्हापुर के बस अड्डे पर चॉकलेट अपनी पत्नी और दोस्त के साथ एक बस में बैठा पाया गया। उन्हें तुरंत हिरासत में लेकर पुलिस टीम पुणे रवाना हुई और आज सुबह पुणे में दाखिल हुई।

चॉकलेट ऊर्फ सुनील डोकेफोडे और उसके साथी नवनाथ बालासाहेब वाल्हेकर, योगेश राजेंद्र जांभले, अभिजित गणेश कडू, नितीन ऊर्फ मेट्या अंकुश मेटकरी, अतिश सतीश माली, प्रकाश ऊर्फ पप्पू अरुण गायकवाड, सौरव रावसाहेब आढाव, राजेश रावसाहेब आढाव, अक्षय हरिभाऊ आंबवले, सूरज ऊर्फ सुरज्या बबन कोलगे, अभिजित राम कदम, भीमराज राजू कांबले, समीर राऊत नाटेकर, अविनाश ऊर्फ गौरव सुनील देवकुले, शुभम एकनाथ खाडे, सतीश श्याम माली, योगेश ऊर्फ नुन्या शशिकांत पवार और दीपक शेंडी ऊर्फ दीपक दत्तात्रय खिरीड के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई की गई है।