लड़की को नशीली दवाई देकर खींची अश्लील तस्वीर, डरा धमका कर किया दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार

अमरावती : ऑनलाइन टीम – नाबालिग लड़की को घर में बुलाकर उसकी अश्लील फोटो खींचने के मामले में पुलिस ने दो शख्स को गिरफ्तार किया है। लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसे डरा-धमकाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। कोर्ट ने फ़िलहाल दोनों आरोपी को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

पुलिस द्वारा की गयी गिरफ़्तारी में एक पुरुष व एक महिला शामिल है। उनके खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी सहित पॉस्को अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार राज को फ्रेजरपुरा पुलिस ने दोनों आरोपी गिरफ्तार किया है। फिर बुधवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 15 फ़रवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

20 मई 2020 से 8 फ़रवरी 2021 के बीच ये घटना घटी। इस दौरान दोनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उससे धमकाया था। घर के काम के बहाने आरोपी महिला ने पीड़ित को अपने घर बुलाया था। इस दौरान नाबालिग को नशीली दवाई पिलाई गयी। जिसके बाद संशयित आरोपी सूरज रामटेके (34) और आरोपी महिला ने पीड़ित लड़की की अश्लील तस्वीरें खींची। बाद में लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने फ्रेजरपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।