रतन टाटा को ‘छोटू’ कहने पर बुरी तरह Troll हुई लड़की, फिर रतन टाटा ने बड़े प्यार से लड़की को दिया ‘यह’ जवाब…

मुंबई: समाचार ऑनलाइन– हाल ही में, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा को एक लड़की ने इंस्टाग्राम पर ‘छोटू’ कहा था। इसके बाद लोग बुरी तरह से भड़क गए और कथित लड़की को Troll करना शुरू कर दिया. लोगों ने इस रिया जैन नामक लड़की को निशाना बनाते हुए काफी भला-बुरा कहा. लेकिन खुद रतन टाटा अब इस लड़की के बचाव में सामने आ गए, जिन्होंने उन्हें ‘छोटू’ कहा था.

रत्न टाटा ने अब उन सभी को चुप करा दिया है, जो उस महिला को भला-बुरा कह रहे थे।

रतन टाटा ने अपने instagram अकाउंट पर रिया के पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा है कि, हममें से हर किसी में एक बच्चा है। कृपया इस यंग लेडी के साथ सम्मान से पेश आएं.

क्या है मामला

बता दें कि रतन टाटा को इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं. उन्होंने इस पर खुशी जाहिर करते हुए लोगों को धन्यवाद दिया। साथ ही,  उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा कि- यह एक अद्भुत ऑनलाइन परिवार है, जिसके बारे में मैंने कभी सोचा नहीं था। इसके लिए मैं आप सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं। आपकी कम्युनिटी का हिस्सा बनकर, मुझे आपसे जो कुछ सीखने को मिल रहा है, वह सच में मुझे उत्सुक और खुश कर देता है. मैं आशा करता हूँ कि हमारे साथ की यह जर्नी यूं ही जारी रहेगी.

करीब साढ़े चार लाख से ज्यादा लोगों ने टाटा की इस पोस्ट को लाइक किया है। लोग लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस बीच, रिया जैन ने अपने बधाई संदेश में लिखा- ‘Congratulations Chhotu’  (बधाई हो छोटू).

इस कमेंट के बाद, लोगों ने लड़की को Troll करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने इस टिप्पणी को अपमानजनक और शर्मनाक बताया है। बाद में खुद रतन टाटा ने इसका जवाब दिया है।