‘ब्रा’ के अंदर लड़की ने छुपा रखा था ‘मिनी कैमरा’, कुत्ते, पुरुष यहां तक की महिलाओं ने भी किया ‘ये’ काम

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – एक लड़की ने अपने ब्रा के अंदर मिनी कैमरा छुपा रखा था। इसकी वजह जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। दरअसल उस लड़की के मुताबिक महिलाओं को लेकर पुरुषों की सोच आज भी पहले जैसे ही है। आज भी पुरुष महिलाओं को कहीं न कहीं उपभोग की वस्तु की तरह उसे देखते हैं। महिलाओं की तरफ उनकी नजर साफ नहीं है। उनकी नीयत का पता लगाने के लिए लड़की ने कुछ अनोखा तरीका अपनाया।

न्यूयॉर्क में एक महिला ने अपने ब्रा के अंदर एक मिनी कैमरा छुपाया और इसका पता लगाया कि कितने लोगों ने उसके ब्रेस्ट की तरफ देखा और बाद में जो फुटेज सामने आया उसे देखकर वो खुद भी हैरान रह गई। उस लड़की ने जब वह फुटेज देखीं तो वह खुद हैरान रह गयी। क्योंकि बड़ी संख्या में लोग उसमें कैद हुए थे। जिनमें पुरुषों के अलावा महिलाएं और यहां तक कि कुत्ते और कुछ फेमस लोग भी शामिल थे, जो उसके ब्रेस्ट की तरफ अजीब निगाहों से देखा था।हालांकि लड़की ने यह साफ़ कर दिया कि इस सोशल एक्सपेरिमेंट के पीछे उसका मकसद किसी को गलत ठहराना नहीं था। बल्कि उसका मकसद था ब्रेस्ट कैंसर जैसे विषय के प्रति लोगों के बीच जागरुकता फैलाना था।

लड़की का मानना है कि जितने भी लोग महिलाओं के ब्रेस्ट की तरफ देखेंगे वह महिलाओं को बार-बार ये याद दिलाता रहेगा कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर को लेकर सेल्फ चेक करते रहना है। लड़की ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा कि शुरू-शुरू में मेरे लिए ये बेहद ऑकवर्ड था लेकिन ये वास्तव में बेहद महत्वपूर्ण था। उन्होंने आगे बताया कि मैंने ये एक्सपेरिमेंट किसी का अपमान करने के लिए नहीं बल्कि एक अच्छे सामाजिक कारण के लिए किया।