लड़की ने पहले की बॉयफ्रेंड की हत्या, फिर उसे टुकड़ों में काटकर इंसान और कुत्तों को खिलाया

नई दिल्ली : ऑनलाइन टीम – संयुक्त अरब अमीरात में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद आरोपी लड़की ने बॉयफ्रेंड के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर कुछ लोगों और कुत्तों को खिलाया। जानकारी के मुताबिक, दरअसल लड़की को पता चल गया था कि उसका बॉयफ्रेंड दूसरी महिला से शादी करने का प्लान बना रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों पिछले सात सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों मोरक्को में रह रहे थे। एक दिन वह प्रेमी महिला के घर गया और उसे बताया कि वह दूसरी महिला से शादी करने जा रहा है। यह सुनकर महिला गुस्सा आ गया और उसने बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। आरोपी महिला की उम्र 30 साल है। जबकि दोनों के बीच उम्र का अंतर 10 साल का था। प्रेमी की हत्या कर महिला ने अरब में एक पारंपरिक और लोकप्रिय डिश मॅचबूश डिश में आदमी के शरीर के टुकड़े को पकाया। बता दें कि यूएई में यह एक लोकप्रिय डिश है। यह एक तरह का बिरयानी है।

अदालत की एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने कुछ पाकिस्तानी श्रमिकों को खाने के लिए पकवान दिया था। महिला ने उसके प्रेमी के शरीर के कुछ टुकड़े कुत्तों को फेंक दिए। कुछ समय बाद मृतक का भाई महिला के घर उसकी तलाश करने पहुंचा। उन्होंने अपने भाई के एक दांत को मिक्सर ब्लेंडर में पाया। फिर उसे महिला पर शक हुआ और उससे पूछताछ शुरू की।

मृतक के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और महिला ने अपराध कबूल कर लिया। महिला को मानसिक अस्पताल भी ले जाया गया है। ताकि उसके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।