हैवानियत की फिर हद…गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया, 3 आरोपी गिरफ्तार

सीधी. ऑनलाइन टीम : झारखंड के चतरा में गैंगरेप की एक दिल दहलाने वाली वारदात के बाद मध्य प्रदेश के सीधी में फिर अमानवीय कृत्य हुआ है। दरिंदों ने हैवानियत की हद कर दी है।

मध्य प्रदेश के सीधी  जिला मुख्यालय से 40 मील दूर अमिलिया थाना क्षेत्र में महिला अपने दो बेटों के साथ झोपड़ी में दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करती है। पीड़ित महिला के पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है। शनिवार रात गांव के ही तीन युवकों ने महिला को आवाज देकर पानी मांगा। महिला ने पानी न होने की बात कही तो आरोपी झोपड़ी के टटिए को तोड़कर अंदर घुस गए। महिला ने शोर मचाकर बचाव के लिए गुहार लगाई, लेकिन आसपास बस्ती न होने के कारण किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। बस्ती से दूर होने फायदा आरोपियों ने उठाया और महिला को पकड़ लिया।

वह विधवा होने की गुहार लगाती रही। उसने उम्र का भी हवाला दिया और कुछ गलती न करने का अनुरोध किया, लेकिन आरोपियों पर मानों वहशीपन छाया चढ़ा हुआ था। उन्होंने बारी-बारी से महिला के साथ बलात्कार किया। हद तो तब हो गई, जब उन्होंने गैंगरेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया। पीड़िता चिल्ला उठी। पहले सामूहिक बलात्कार की पीड़ा और फिर सरिया घुसेड़ने के कारण उसके शरीर से तेज रक्तस्त्राव होने लगा जो दूसरे दिन भी जारी रहा।  पीड़िता की हालत गंभीर है और उसका रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

झारखंड के चतरा में भी दरिंदगी : बता दें कि दो दिन पहले ऐसी ही वीभत्स घटना झारखंड के चतरा से सामने आई थी जब तीन लोगों ने एक महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में ग्लास डाल दिया था। यहां भी हैवानों ने 50 साल की विधवा महिला के साथ पहले बेरहमी से गैंगरेप किया और बाद में उसके प्राइवेट पार्ट में स्टील का ग्लास डाल दिया।  पीड़िता की तड़पने की आवाज सुनकर जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि महिला के प्राइवेट पार्ट में बलात्कारियों ने स्टील का ग्लास डाल दिया है। जिसके बाद आनन-फानन में पीड़िता को सरकारी अस्पताल ले जाया गया।