पत्नी को चाकू मारकर फांसी झूल गया उद्यमी

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन – पैसों की तंगी और पारिवारिक कलह के चलते एक लघु उद्यमी ने चाकू मारकर पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शनिवार की दोपहर तीन बजे के करीब चिखली के कृष्णानगर इलाके में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई है। मृतकों के नाम संगीता राजेंद्र भोसले (47 निवासी अरुण अपार्टमेंट, कृष्णानगर, चिंचवड) औऱ राजेंद्र प्रल्हाद भोसले (50) है।
चिखली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालाजी सोनटक्के से मिली जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र के दो बेटे हैं और एक की शादी हो चुकी है। शादी के बाद, वह बेटा अपनी पत्नी के साथ अलग रहता था। राजेंद्र भोसले का पांच-छह साल पहले एक लघु उद्योग था। मगर जिस कंपनी के लिए वे काम कर रहे थे वह कंपनी बंद हो गई थी। इसलिए उनका कारोबार बंद हो गया। उसके बाद राजेंद्र ने एक कार से कारोबार शुरू किया, लेकिन उन्हें घर के लिए पर्याप्त पैसा नहीं मिल रहा था। पैसों की तंगी के चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते थे। इससे भोसले को शराब की लत लग गई।
राजेंद्र और संगीता शनिवार की दोपहर घर में थे। उस समय, पैसों की तंगी को लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। गुस्साए राजेंद्र ने संगीता के पेट, हाथ और गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। खून से लथपथ पत्नी के बेहोश होकर गिरने के बाद उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। होश में आने के बाद पत्नी को फांसी से झूलता देख संगीता ने शोर मचाया। उसकी आवाज सुनने वाले एक छोटे बच्चे ने अपने ही पिता को बताया। जब उसके पिता ने घर में झांककर देखा तो यह घटना सामने आई। उसने स्थानीय पुलिस को सूचना दी और घायल संगीता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिखली पुलिस मामले की जांच कर रही है।