डॉक्टर क्लिनिक में चला रही थी सेक्स रैकेट, फिर हुआ ये….

भोपाल : समाचार ऑनलाइन – भोपाल में एक सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। दरअसल गायत्री सिंह नाम की डॉक्टर अपनी क्लिनिक में यह रैकेट चलाती थी। पुलिस ने छापेमारी कर रैकेट का पर्दाफाश किया। इस दौरान पुलिस में 10 लोगों को हिरासत में लिया है। भोपाल  क्राइम ब्रांच द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक,  आरोपी गायत्री सिंह रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर नहीं है। उसके पास बैचलर ऑफ युनानी मेडिसिन ऐंड सर्जरी की डिग्री है। वह सिर्फ सेक्स रैकेट ही नहीं चलाती बल्कि कथित तौर पर सेक्स वर्कर भी है।

जानकारी के मुताबिक, गायत्री शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में पिछले दो साल से यह रैकेट चल रहा था। क्लिनिक हर रोज दोपहर को खुलता है और रात तक चलता रहता है। पुलिस को ख़ुफ़िया जानकारी मिली थी की यहां सेक्स रैकेट चल रहा है। जिसके बाद से क्लिनिक की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाने लगी। बाद में पुलिस ने जाल बिछाकर क्लिनिक में छापा मारकर 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं।

मुख्य आरोपी गायत्री अशोका गार्डेन की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि उसके पति भी डॉक्टर थे और उन्होंने ही साल 1996 में यह क्लिनिक किराये पर लिया था। उनकी साल 2000 में मौत हो गई और उसके बाद से वह क्लिनिक चला रही है।