धोनी से बेहद प्यार करती इस क्रिकेटर की बहन

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम जो करोड़ों लोगों के दिलों में बस्ते है। धोनी ने क्रिकेट में बहुत नाम कमाया है। उन्होंने ने क्रिकेट में अपने नाम कई रिकॉर्ड भी बना रखे है। मौजूदा समय में धोनी कश्मीर में जवानों के साथ ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा है। हालही में एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुन आप हैरान रह जायेंगे। महेंद्र सिंह धोनी पर एक क्रिकेटर की बहन फिदा है।

वह धोनी से बेहद प्यार करती है। दरअसल क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर है। बता दें कि चाहर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से ही खेलता है।

चाहर की बहन मालती क्रिकेट की बहुत ही बड़ी फैन है और उन्हें क्रिकेट खेलना और क्रिकेट देखना दोनों की बहुत ही ज्यादा पसंद है। धोनी के शादीशुदा होने के बावजूद वह धोनी से बेहद प्यार करती हैं।

मालती की शादी धोनी से नहीं हो सकती फिर भी वो धोनी को बेहद पसंद करती है। मालती ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि ‘मैं महेंद्र सिंह धोनी से बहुत ज्यादा प्यार करती हूँ।’ धोनी फ़िलहाल वेस्टइंडीज़ दौरे से बाहर है।