सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ लोकआस्था के छठपर्व का समापन

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ रविवार को सूर्योदय के बाद प्रात:कालीन अर्घ्‍य के साथ संपन्‍न हो गया। इसके बाद इस पर्व पर रखे जाने वाला 36 घंटे का निर्जला व्रत भी पूर्ण हो गया। व्रत रखने वाले लोगों ने अर्घ्य देने के बाद पारण कर अपना व्रत खोला। पिंपरी चिंचवड़ शहर में मोशी, भोसरी, चिंचवड़, प्राधिकरण, थेरगांव, पिंपरी, पिंपले सौदागर, पिंपरीगांव में इंद्रायणी और पवना नदी किनारे अर्घ्य देने हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। इसके पहले शनिवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया तो गुरुवार को नहाय-खाय व शुक्रवार को खरना की पूजा हुई।
सूर्य देव और छठी मैया की आराधनावाले छठ पर्व का प्रारंभ 31 अक्टूबर को नहाय खाय के सा​थ प्रारंभ हुआ था। एक नवंबर को खरना था, उस दिन शाम को गुड़ वाला खीर खाकर लोगों ने निर्जला व्रत रखा था। इसके दूसरे दिन यानी शनिवार को छठ वाले दिन शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। फिर आज रविवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को सूर्योदय के समय यानी आज सूर्य देव को अर्घ्य दिया गया। व्रती लोगों ने संतान के दीर्घ और सुखी जीवन की कामना की। वहीं, जिनको संतान की चाह है, उन लोगों ने छठी मैया और सूर्य से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मांगा।

मोशी में इंद्रायणी नदी घाट पर विश्व श्रीराम सेना की ओर से भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया था। हज़ारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में गंगा आरती के बाद ‘बेटी बचाओ – नारी शक्ति’ की संकल्पना पर आधारित कोल्हापुर की सर्वोदय संस्था की लड़कियों के साहसी खेलों के अलावा कई विविध, धार्मिक, सामाजिक, प्रबोधनात्मक कार्यक्रम संपन्न हुए। इस मौके पर पिंपरी चिंचवड शहर के महापौर राहुल जाधव, विश्व श्रीराम सेना के अध्यक्ष लालबाबू गुप्ता, कलाकार जुनियर गोविंदा, उद्योगपति कार्तिक लांडगे, प्रभाग स्विकृत सदस्य दिनेश यादव, भोसरी शिवसेना संगठक धनंजय आल्हाट, पांडूरंग साने, सुभाष माछरे, उमेश सिंह, छठ पूजा समिति सदस्य श्यामबाबू गुप्ता, विनोद प्रसाद, मुन्ना सिंह, उमेश सिंह, किरण गायकवाड़, पृथ्वी प्रसाद, ब्रिजेश प्रजापती, रोहित प्रसाद, विकास गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अक्रम शेख़, राहुल गुप्ता, पप्पू गुप्ता, डॉ. पंकज गुप्ता, सत्यम गुप्ता, आदित्य गुप्ता आदि उपस्थित थे।
हनुमान मित्र मंडल की ओर से जयप्रकाश नारायणप्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन तले छठ पूजा का आयोजन करनेवाली अनेक संस्थांओं को एकत्र कर छठ पूजा समिति की स्थापना की गई है। इन संस्थाओं के बीच समन्वय बनाकर शहरभर में छठपर्व को व्यापक स्वरूप दिया गया। थेरगांव बिर्ला हॉस्पिटल के सामने पवना नदी घाट पर छठ पूजा का शानदार आयोजन किया गया था। यहां पूजा, भजन, छठ लोकगीत आदि विविध धार्मिक, सामाजिक प्रबोधनात्मक कार्यक्रम संपन्न हुए। इस मौके पर सांसद श्रीरंग बारणे, शिवसेना संगठक गजानन चिंचवडे, संयोजक विजय गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता खंडूशेठ चिंचवडे, अध्यक्ष जितेंद्र क. गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, जे.जे. गुप्ता, वकील प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे। इसके साथ चिंचवडगांव – गणपति विसर्जन घाट (विजय गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, शशिकांत श्रीवास्तव) , थेरगांव बिर्ला हॉस्पिटल के पीछे केजूबाई मंदिर घाट (पंकज गुप्ता, शरद मिश्रा), निगडी प्राधिकरण गणेश तालाब (मंजू पांडे, निर्मल तिवारी), पिंपरी झुलेलाल घाट (ज्योती भारती, बबलू सोनकर), मोशी इंद्रायणी घाट (लालबाबू गुप्ता), भोसरी तालाब पर्यटन केंद्र (नेताजी सिंग, विकास मिश्रा), आलंदी इंद्रायणी नदी घाट (मन्ना शहा), पिंपरीगांव घाट (रणधीर सिंग, अर्चना मिश्रा), रावेत रोड भोंडवे कॉर्नर जाधव घाट (अमित यादव, दिनेश सिंग) आदि ने शहर में अलग- अलग जगहों पर छठपर्व के आयोजन में हिस्सा लिया।