भाजपा नेता की बेटी की नृशंष हत्या; आंखें बाहर निकालने के बाद पेड़ पर  लटकाया शव 

 

पलामू (झारखंड ), 10 जून : झारखंड के पलामू जिले में एक 16 वर्षीय लड़की का शव मिला है।  पेड़ पर लटकी हुई अवस्था में शव मिलने के बाद क्षेत्र में खलबली मच गई है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की की हत्या करने से पहले पेड़ पर लटकाने के दौरान उसकी आंखें निकाल ली गई थी।  पीड़ित लड़की स्थानीय भाजपा नेता की बेटी है।  वह दसवीं में पढ़ती थी।

पुलिस ने  घटनास्थल से मिले  मोबाइल का कॉल डेटा रिकॉर्ड (सीडीआर ) के आधार पर 23 वर्षीय प्रदीप कुमार सिंह धुनक को गिरफ्तार किया है।  प्रदीप मुख्य संदिग्ध आरोपी है और विवाहित है।  पुलिस को आशंका है कि उसके साथ और भी कोई शामिल हो सकता है।

लड़की लापता थी 
पीड़ित परिसर से मिली जानकारी के अनुसार 7 जून की सुबह  10 बजे घर से जाने के बाद से लड़की लापता थी।  लड़की के परिवार वालों ने मंगलवार को पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस लड़की को ढूंढ़ ही रही थी तभी जंगल में पेड़ से लटकी अवस्था में लड़की का शव मिला।

हत्या करने से पहले निर्दयता से मारपीट करने की आशंका अधिकारियों ने जताई है।  इसके बाद हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया।  शव को पोस्टपार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

पीड़ित परिवार ने लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है।  पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम के बाद यह बात स्पष्ट होगी।  मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

पुलिस सुपरिटेंडेंट संजीव कुमार ने कहा कि ऐसी आशंका है कि पीड़ित लड़की और आरोपी एक दूसरे को जानते थे।  कुछ दिनों पहले पीड़ित लड़की और परिवार में जबर्दस्त लड़ाई हुई थी।  इसके बाद वह लापता हो गई।  झारखंड भाजपा प्रवक्ता प्रतुल सहदेव ने कहा हैं कि पुलिस सही से जांच नहीं कर पायेगी तो हम अलग से जांच की मांग करेंगे।