तीन महीने पहले बना था पुल, लेकिन पहली बारिश में हुआ यह हाल

शिवपुरी | समाचार ऑनलाइन 
देश में बारिश के कहर छाया हुआ है। लगातार बारिश के वजह से कितने ही लोगों को मुश्किलो का सामना करना पर रहा है। इस बार ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के सामने आया है। बारिश की वजह से मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कूनो नदी पर बना पुल पहली बारिश में ही बह गया। खबरों के मुताबिक पुल को बनाने में करीब 7  करोड़ रुपए से अधिक खर्च हुआ है।
भिगवण : महामार्ग पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर लाश मिलने से मचा हडकंप
[amazon_link asins=’B076H51BL9,B00IZ95T7C,B072HVTL5G’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f5de899c-b5aa-11e8-83eb-8516100450f5′]
आपको बता दे की करोड़ो रुपए लगे इस पुल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री ने किया था। तीन महीने पहले 29 मई 2018 को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने इस पुल का उद्घाटन किया था। पहली ही बारिश में पुल के गिर जाने पर सरकार सवालों के कटघरे में आ गई है। यह पुल खारवाया और इंदुर्खी गांव को जोड़ता था। ग्रामीण इलाकों के करीब 500 घर पानी में डूब चुके है। इस दौरान पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई है।
[amazon_link asins=’B07B7PTPB2,B077N7DDL1′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’fd196e5c-b5aa-11e8-96e3-2919771ff924′]
इस पुल में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत भाजपा विधायक प्रह्लाद भारती ने की थी, लेकिन सत्तारुढ़ पार्टी के विधायक होने के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी गई। स्थानीय विधायक को जब पुल के घटिया निर्माण की जानकारी मिली तो उन्होंने न केवल इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों को की साथ ही  विधानसभा में भी सवाल उठाया। डीएम शिल्प गुप्ता ने बताया की पुल का निर्माण, लोकनिर्माण विभाग द्वारा किया गया था। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल रिपोर्ट मांगी है।