ससुराल जाते समय दुल्हन ने बनाया ‘यह’ Video, लोग देखकर हुए हैरान

मुंबई: समाचार ऑनलाइन- वर्तमान में कई लोग TikTok के लिए जैसे पागल हो रहे हैं. आजकल तो बहुत से लोग TikTok वीडियो बनाकर मशहूर होने की कोशिश कर रहे हैं. अब एक ऐसा ही ब्राइडल TikTok वीडियो सामने आया है, जिसे दुल्हन ने पहली बार ससुराल जाने के दौरान बनाया है. इस वीडियो को देखकर कई लोगों की भौंहें तन गईं हैं. हालांकि, वे यह समझ नहीं पाए कि यह वीडियो कहां का है?

क्या है इस वीडियो में !

ससुराल जाते समय दुल्हन द्वारा बनाए गए इस वीडियो ने रीती-रिवाज और परंपराओं को बदल कर रख  दिया है. माता-पिता के घर से विदा होते ही लड़की की आंखे पानी से भर जाती हैं. लेकिन यह दुल्हन एक हिंदी फिल्म के एक गाने पर अपने एक्सप्रेशन दे रही है. उसने अपने फेसबुक पर इस TikTok  वीडियो को साझा भी किया है.

https://www.facebook.com/BanglarBoo/videos/2372013776169183/