दुर्घटनाग्रस्त कार काटकर निकाला चालक का शव मंबई-पुणे महामार्ग की घटना

 पुणे :तेज रफ्तार से निकली कार आगे से जा रहे वाहन से जा टकरी जिसमें कार चालक की मौत हो गई। गुरूवार की सुबह मंुबई-पुणे महामार्ग पर हुई यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार काटकर चालक का शव निकालना पड़ा।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह खोपोली के पास बोरघाट उतरते समय ढेकू गांव के पास मंुबई की ओर निकली हुई कार आगे से जा रहे वाहन से जा टकरी जिसमें कार के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। कार चालक स्टेरिंग में बुरी तरह से फंस गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस का दस्ता घटनास्थल पहंुच गया। दमकल विभाग के जवान भी पहंुचे। कार को कटर से काटा गया और चालक का शव बाहर निकाला गया। खबर लिखे जाने तक चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।