सोने की कीमतों में आई 7 साल की सबसे बड़ी गिरावट, घरेलू बाजार में ‘इतना’ सस्ता हो सकता है सोना

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हरकत से ही दिल्ली सर्राफा बाजार सोने की कीमतें तय होती है कि सोना महंगा व सस्ता होगा। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल शेयर बाजार के बाद अब दुनियाभर में सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस की वजह से कम होती बिजनेस गतिविधियों के चलते आई शेयर बाजारों में गिरावट के बाद अपने आप को घाटे से उबारने के लिए निवेशकों ने सोने को बेचा है।

घरेलू सर्राफा बाजार पर भी दिखेगा इसका असर –
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोने की कीमतें 5 फीसदी तक लुढ़क गई। बताया जा रहा है कि साल 2013 के बाद सोने की कीमतों में एक दिन में इतनी बड़ी गिरावट आई है। जानकारों का मानना है कि इसका असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी दिखेगा। दरअसल सोना महंगा होने से आम लोगों ने शादियों के सीजन में भी खरीदारी से दूरी बनाई है।

मार्च मीहने में अक्सर सोने की कीमतें गिरती है –
ज्ञात हो कि पिछले हफ्ते तीन दिन में सोना 1000 रुपये प्रति दस ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया है। एक्सपर्ट के मुताबिक, आगे भी कीमतों में 3000 रुपये प्रति दस ग्राम तक की गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को सोना 4.5 फीसदी गिरकर 1571 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। सोने के साथ-साथ चांदी और पैलेटिनम की कीमतों में साल 2008 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च महीने में अक्सर सोने की कीमतों में गिरावट आती है। पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नज़र डालें तो मार्च मीहने में अक्सर सोने की कीमतें गिरती है।

कितना सस्ता होगा सोना –
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुनाफावसूली की वजह से ग्लोबल बाजार में सोने की कीमतें गिरी है। हालांकि अगले हफ्ते निचले स्तर से कुछ रिकवरी आ सकती है। जानकारों के मुताबिक, घरेलू बाजार में भी सोना 5-7 फीसदी तक सस्ता हो सकता है। जिसमें कहा गया है कि घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 43,000 रुपये प्रति दस ग्राम से गिरकर 39 रुपये प्रति दस ग्राम तक आ सकती है।