सीमा शुल्क विभाग की पुणे में सबसे बड़ी कार्रवाई

ओडिसा से लाया 803 किलो गंजा पकड़ा
पुणे : समाचार ऑनलाइन – ओडिसा से मुंबई की ओरजा रहे कंटेनर को पकड़कर सीमा शुल्क विभाग के एन्टी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 70 लाख रुपए का 803 किलो गांजा जब्त किया है। कंटेनर लेकर जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुणे की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।

शहर में नशे के लिए गांजा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। यह गांजा मध्यप्रदेश, ओडिसा, हैदराबाद से लाया जाता है। ओडिसा से गांजा लाने का प्रमाण बढ़ा है। व्यसनमुक्ति क्षेत्र में काम करनेवाले कार्यकर्ताओं का अनुमान था कि बोरियों में भरकर गांजा कंटेनर में लाया जाएगा। जो सच साबित हुआ।

बाबू सिंह (30) और शैलेश राव (26) को गिरफ्तार किया गया है। ओरिसा से कंटेनर में भरकर बड़े पैमाने पर गांजा लाया जा रहा है। ऐसी जानकारी सीमा शुल्क विभाग के एन्टी नारकोटिक्स सेल की टीम को बुधवार की सुबह मिली थी। जिसके अनुसार टीम ने हडपसर में  जाल बिछाकर कंटेनर को रुकवाया और तलाशी लेने पर 803 किलो गांजा बरामद किया। टीम ने गांजा जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गांजा सीमा शुल्क विभाग के गोदाम में रखा गया है। इस गांजे की कीमत 70 लाख रुपए है।

यह कार्रवाई आयुक्त राजीव कपूर, अतिरिक्त आयुक्त दिलीप गोयल, सह आयुक्त राजेश रामराव, अधीक्षक अलेक्जंडर लई के मार्गदर्शन में सीमा शुल्क विभाग के एन्टी नारकोटिक्स सेल के वरिष्ठ निरीक्षक अमजद शेख, निरीक्षक मुकेश कुमार, हेड हवालदार सुनील कांबले, हवालदार संजय पिल्ले, भारत पवार, संजय पिंगले की टीम ने की है।