पॉलिश करने के लिए दिए गए 36 लाख के गहने लेकर फरार कारीगर गिरफ्तार

पुणे : पॉलिश करने के लिए दिए गए 36 लाख के सोने के गहने लेकर कारीगर फरार हो गया है था। 36 घंटे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 28 लाख रुपये के जेवर जब्त किए गए।

मशुदिल उर्फ मैदुल लालचंद शेख (उम्र 52, नि. भोहरी आली) को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में फरासखाना पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है।

बुधवार पेठ में मनोज इंद्रजीत मन्ना (उम्र 36) की सराफी दुकान है। उनके पास सराफी दुकानदार सोने व चांदी के गहने पॉलिश करने के लिए देते हैं। उनके पास मशुदिल काम करता था। पिछले कई वर्षो से वह काम कर रहा था। इसलिए उसपर विश्वास था। उन्होने गहने पॉलिश करने के लिए मशुदिल को दिया। उसे शिकायतकर्ता ने 35 लाख 80 हजार के गहने दिए। हालांकि आरोपी मशुदिल ये गहने लेकर फरार हो गया। इस घटना के सामने आने के बाद वे तुरंत फरासखाना पुलिस थाने पहुंचे। इसके अनुसार पुलिस ने उसे ढूंढना शुरू किया। ऐसे में जानकारी मिली कि मशुदिल दौंड रेलवे स्टेशन पर रुका है और वह पश्चिम बंगाल भागने की तैयारी में है। इसके अनुसार टीम ने स्टेशन परिसर में जाल बिछाकर उसे कब्जे में लिया। उसकी जांच की गई तो उसके पास से गहने मिले। उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 28 लाख 52 हजार रुपये के गहने और अन्य वस्तु जब्त किए गए। उसे कोर्ट में पेश किया गया और 30 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया गया।

परिमंडल एक के उपायुक्त प्रियंका नारनवरे, सहायक आयुक्त सतीश गोवेकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक राजेंद्र लांडगे, पुलिस निरीक्षक राजेश तटकरे, सहायक निरीक्षक अभिजीत पाटिल, कर्मचारी शरद वाकसे, सचिन सरपाले, वैभव स्वामी, मयूर भोकरे, ऋषिकेश दिघे की टीम ने यह कार्रवाई की।