दुनिया के 5 सबसे ज़हरीले खाने जो की हम खाते हैं बड़े ही चाओ से…

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – दुनिया में कई ऐसी चीज़ें है जिसे खाना हमारे लिए हानिकारक होता है लेकिन फिर भी हम इसे नजर अंदाज कर खा लेते है। दुनिया में कई ऐसे समुदाय हैं जहां विभिन्न प्रकार की चीज़ों के खाने पर पाबंदियां हैं। वैज्ञानिकों ने कई ऐसी चीज़ों का पता लगाया है जिनको खाने से शरीर पर बेहद बुरा प्रभाव पड़ता है। कई बार गंभीर बीमारियां घेर लेती हैं तो मौत होने तक का खतरा भी बना रहता है।

पफर फिश – इस मछली को सायनाइड ज़हर से भी ज़्यादा खतरनाक माना जाता है। इस मछली में मौजूद टेट्रोडोटॉक्सिन नाम का ज़हर बेहद तेजी के साथ शरीर में फैलता है। लेकिन कमाल की बात ये है कि जापान के लोग इस मछली को भी खा जाते हैं। इस मछली से बनी डिश को जापान में फुगु के नाम से पुकारा जाता है। इस डिश को यहां के लोग सूप के साथ परोसते हैं। सालों का अनुभव ले चुके शेफ ही इस डिश को बना पाते हैं।


रूबाब – रूबाब कई प्रकार के ब्रिटिश पकवानों में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, इसके साथ लगी पत्तियों में ओक्सालिक एसिड पाया जाता है जो शरीर में अधिक मात्रा में पहुंचने पर गुर्दे में पथरी बना देता है। कुछ लोगों का मानना है कि रुबाब में भी ये खतरनाक एसिड मौजूद होता है। जबकि कुछ लोग कहते हैं कि एसिड सिर्फ इसकी पत्तियों में होता है।

कासू-मारजू चीज़ – इटली में कासू मारजू नाम का ये पनीर बेहद मशहूर है। जब इस पनीर को तैयार किया जाता है तो इसमें लार्वा को भी मिलाया जाता है। ये कीड़े इस पनीर को इतना मुलायम बना देते हैं कि वो बीच से क्रीम जैसा हो जाता है। इससे ये पनीर काफी स्वादिष्ट भी हो जाता है। हालांकि अगर इसे खाते समय ध्यान ना रखा जाए तो ये कीड़े जैसे दिखने वाले लार्वा 15 सेंटीमीटर तक उछल सकते हैं। इसलिए इटली के लोग इस पनीर को खाते समय इन कीड़ों को पकड़ लेते हैं। वहीं अगर पनीर के अंदर कीड़े मर जाएं तो फिर इसे खाना बेहद खतरनाक हो जाता है। ऐसे पनीर को खाने से उल्टी, डायरिया और पेट से जुड़ी दूसरी गंभीर बीमारियां होने का खतरा पैदा हो जाता है।

जायफल – जायफल तो भारत में भी कई पकवानों में प्रयोग होता है। ये फल इंडोनेशिया में पैदा होता है। हालांकि बहुत ज़्यादा मात्रा में जायफल खा लेने से कई प्रकार की दिक्कतें जैसे जी मिचलाना, मानसिक दौरे, सांस में दिक्कत और दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

लाल सोयाबीन – आमतौर पर लोगों का मानना है कि बीन्स खाने से शरीर को नुकसान नहीं बल्कि फायदा पहुंचता है। लेकिन लाल सोयाबीन इस धारणा के ठीक उलट है। इस बीन में एक विशेष प्रकार का वसा होता है जिसे पचाना शरीर के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। अगर किन्हीं कारणों से शरीर इस वसा को ना पचा पाए तो उल्टियां और पेट दर्द भी हो जाता है। यही वजह है कि लाल सोयाबीन या सोयाबीन को खाने से से पहले 12 घंटों तक पानी में डुबोकर रखना चाहिए और फिर उबालकर खाने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए।

visit : punesamachar.com