इसलिए राष्ट्रवादी कांग्रेस एकनाथ खड़से को सिर पर बिठा रही है

मुंबई, 17 नवंबर देवेंद्र फडणवीस पर व्यक्तिगत हमला करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस एकनाथ खड़से को  सिर पर बिठा  रही है।  लेकिन खड़से की वजह से उत्तर महाराष्ट्र में भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा।  खड़से इतने ताकतवर नेता होते तो खुद की बेटी को क्यों नहीं जिता पाए। यह हमला भाजपा नेता प्रसाद लाड ने किया है।

हाल ही में एकनाथ खड़से भाजपा छोड़कर राष्ट्रवादी में शामिल हुए है।  चर्चा है कि खड़से के पार्टी बदलने से उत्तर महाराष्ट्र का राजनीतिक समीकरण बदलेगा। इस बीच 20 और 21 नवंबर को राष्ट्रवादी नेता शरद पवार उत्तर महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।  खड़से के पार्टी में प्रवेश के बाद पवार का इस क्षेत्र में यह पहला दौरा है।  इस दौरान माना जा रहा है कि खड़से शक्ति प्रदर्शन करेंगे।  इस पर प्रसाद लाड से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि उत्तर महाराष्ट्र में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहने वाला एक बड़ा वर्ग है।  भाजपा सक्षम है।  हम अपने तरीके के काम कर रहे है।  खड़से की उलटी यात्रा शुरू हुई है।  खुद का अस्तित्व दिखाने के लिए तोड़फोड़ जारी है।  उन्हें जो करना है वह करे।  उन्होंने कहा कि शरद पवार पिछले 50 वर्षो से राज्य का दौरा कर रहा है।  उनका दौरा नया नहीं है।  यह उनका पसंद का विषय है।  लेकिन खड़से के जिले में दौरा करने से भाजपा की ताकत कम होगी, यह मानने की  कोई वजह नहीं है।