मुंबई : राज्य में कोरोना मरीज़ो की संख्या तेजी से बढ रही है। इस पृष्ठभूमि पर राज्य की ठाकरे सरकार हर बात का ठीकरा केंद्र पर न फोड़े, यह टिप्पणी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने की है।
अजित पवार ने कहा था कि केंद्र सरकार से महाराष्ट्र को जीएसटी की राशि नहीं आयी है। इसका असर बजट पर हो सकता है। इसी बात पर पाटिल ने निशाना साधा। उन्होने कहा कि हर बात के लिए केंद्र को दोष न दें। राज्य सरकार अपनी ज़िम्मेदारी से पल्ला न झाड़े।
आगे उन्होने दावा करते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 28 राज्य और 3 केंद्र शासित राज्य को जीएसटी की रकम लौटा दी है। इसमे महाराष्ट्र को मिली रकम दूसरे नंबर पर है। इसके अनुसार 2019-20 में केंद्र सरकार की ओर से महाराष्ट्र राज्य को सबसे ज्यादा जीएसटी की रकम दी गई है।
विकास काम के लिए करें इस्तेमाल
पाटिल ने कहा कि केंद्र से मिली जीएसटी का इस्तेमाल महाविकास आघाडी सरकार कोविड उपाय योजना और राज्य के अन्य विकास कामो के लिए करे।
Comments are closed.