बीड़ जिले में अब Mucormycosis का आतंक ! 81 मरीज मिले, 10 की मौत 

 

बीड़, 27 मई : कोरोना के संकट  का बड़ा झटका झेल रहे बीड़ जिला अब नए संकट में घिर गया है।  अब म्यूकरमाइसिस के अधिक तीव्र होने का डर व्यक्त किया जा रहा है।  पिछले दो महीने में बीड़ जिले में 81 मरीज  मिले है।  इनमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है।  फ़िलहाल 56 लोगों का उपचार चल  रहा है।

बीड़ जिले में कोरोना का संक्रमण तेज़ी से फैला था।  पॉजिटिव रेट 30% तक पहुंच गया था।  अब तक कोरोना से 1915 लोग अपनी जान गंवा चुके है. इसके बाद लगाए गए लॉकडाउन का पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिला।  पिछले सप्ताह भर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या धीमी गति से ही सही कम हो रही है।  लेकिन अब  म्यूकरमाइसिस के मामले अधिक तेज़ी से बढ़ रहे है।
इस बीमारी के उपचार के लिए अंबाजोगाई के स्वाराती हॉस्पिटल में अलग से उपचार वार्ड की स्थापना की गई है।  पिछले दो महीने में 81 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके है।  फ़िलहाल इस बीमारी के 56 मरीजों का उपचार चल रहा है. 15 मरीज इस बीमारी से ठीक होकर घर जा चुके है।  जबकि अब तक इस बीमारी से 10 लोगों की मौत हो चुकी है।  कोरोना पॉजिटिव रहे 11  म्यूकरमाइसिस के मरीज का ऑपरेशन होना है।  उपचार के दौरान दो मरीजों की अपनी एक एक आंख गंवानी पड़ी है।  फ़िलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। इस बीमारी से पीड़ित अधिकतर मरीज पोस्ट कोविड है।  सबसे अधिक मरीज 50 वर्ष से अधिक उम्र के है।  4 मरीज युवा है।