टेनिस कोच ने दोस्ती की और शादी का झांसा देकर  2 साल तक दुष्कर्म किया

गुरुग्राम. ऑनलाइन टीम : गुरुग्राम की एक स्पोर्ट्स एकेडमी में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां काम करने वाले कोच ने उक्त महिला से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में स्थित एक एकेडमी में काम करती थी। सब कुछ सामान्य था। इस बीच उसकी जिंदगी में वहीं पर काम करने वाला एक कोच आ गया। उसके शारीरिक सौष्ठव को देख वह भी उसकी ओर आकर्षित होती चली गई। धीरे-धीरे दोनों में प्रगाढ़ दोस्ती हो गई।

एक दिन मौका पाकर उसने उसे करीब खींच लिया। वह प्रतिकार नहीं कर सकी। नतीजा दोनों एक दूसरे के इतने के करीब हो गए कि सारी दूरियां मिट गईं। फिर सिलसिला चल पड़ा। अक्सर ही दोनों शारीरिक भूख मिटाने लगे। इसके बाद तो कोच के लिए वह हवस पूरा करने का साधन बन गई। साल 2019 में उसकी दोस्ती हो गई थी। तब से कई बार दोनों हमबिस्तर हुए।

यह सब कोच ने शादी का झांसा देकर किया। जब उसने शादी के लिए दवाब डाला तो वह मुकर गया। महिला ने आरोपी पर वीडियो वायरल करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सेक्टर-51 महिला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी गरिमा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।