पंजाब, हरियाणा में तापमान बढ़ा

चंडीगढ़, 3 जनवरी (आईएएनएस)| पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को तापमान में वृद्धि होने से शीतलहर में राहत मिली है, लेकिन कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने अपने अनुमान में अगले तीन दिनों में पारा और चढ़ने की बात कही है, जिससे मौसम शुष्क रहेगा और धूप रहेगी, जिससे ठंड से राहत मिल सकती है।

हरियाणा में नारनौल और पंजाब में फरीदकोट क्रमश: 5.5 और तीन डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडी जगह रहे। एक दिन पहले दोनों जगहों पर क्रमश: 1.3 डिग्री और दो डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर में तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में यह 7.2 डिग्री और आदमपुर में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जहां हरियाणा के करनाल शहर में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, वहीं हिसार में 5.7 डिग्री और अंबाला में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों में कई स्थानों पर, विशेषकर राजमार्गों के पास घना कोहरा छाया रहा।

चंडीगढ़ में 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमांन दर्ज किया गया, जो गुरुवार के मुकाबले 1.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।