शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म

पिंपरी : सँवाददाता – शादी का झांसा देकर एक किशोर उम्र की लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला पिंपरी चिंचवड़ शहर से सटे चाकण इलाके में सामने आया है। गत साल भर से किशोरी के साथ यौन संबंध बनाए जाते रहे, जब वह गर्भवती हो गई तब यह पूरा मामला सामने आया। इस मामले में चाकण पुलिस ने मुक्तार इस्माईल पठाण (25, निवासी झित्राईमला, चाकण, खेड़, पुणे) नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उसके खिलाफ 16 वर्षीय पीड़ित किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई है। चाकण पुलिस के मुताबिक, मुक्तार ने पीड़ित किशोरी को शादी का झांसा देकर उसे अपनी ऑटो रिक्शा में ले जाकर साल भर से उसके साथ यौन संबंध बनाए। जब ढाई माह पहले पीड़िता गर्भवती हो गई तब उसके साथ दुष्कर्म की बात सामने आई। पीड़ित किशोरी की शिकायत के अनुसार पुलिस ने मुक्तार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की छानबीन शुरू है।