आंसू गैस के गोले, लाठीचार्ज…किसानों के साथ शुरू हुआ दिल्ली में संग्राम

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम : दिल्ली में आयोजित ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरान किसानों ने सभी जगहों पर पुलिस के बैरिकेड्स तोड़कर दिल्ली की सीमाओं में दाखिल होना शुरू कर दिया है। दिल्ली में मुकरबा चौक पर पुलिस द्वारा किसानों को रोकने के लिए 50 आंसू गैस के गोले दागने की सूचना से स्थिति बेकाबू हुई। पुलिस और किसानों के बीच स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है।  संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में भी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। सिंघु बॉर्डर से किसान की ट्रैक्टर रैली यहां पहुंची थी। आनंद विहार में भी किसानों पर लाठीचार्ज किया गया।

इस बीच, सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए हैं और दिल्ली में दाखिल हो गए हैं। ऐसा की कुछ नजारा गुरुग्राम में फरीदाबाद में भी देखा जा रहा है।  गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने 500 मीटर लंबे झंडे के साथ दिल्ली की ओर रुख किया। इस दौरान सभी ट्रैक्टरों और गाड़ियों पर भी तिरंगा झंडा लगा देखा गया।

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस द्वारा किसानों को करीब 5000 खोली और 5000 किसानों की परमिशन मिली थी, लेकिन परेड के दौरान किसान ट्रैक्टरों में ट्रॉली और करीब 25 से 30 हजार किसानों की संख्या के साथ दिल्ली में घुस गए। दिल्ली में विनोद नगर मेट्रो स्टेशन के पास किसानों का जमावड़ा लगा है। संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई की अलग-अलग घटनाओं के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी मिली है कि नाराज किसानों को नियंत्रित करने के लिए मुकरबा चौक पर पुलिस ने दो-तीन आंसू गैस के गोले छोड़े थे। उसके बाद अब बंद कर दिए हैं। पुलिस भीड़ को काबू करने की कोशिश कर रही है। बस में भी तोड़फोड़ की गई है।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर परेड को लेकर फरीदाबाद में पुलिस के बार-बार बयान बदलने से किसान नाराज हैं। किसान नेता शिव कुमार शर्मा कक्काजी ने कहा कि दिल्ली में दो किलोमीटर प्रवेश करने का बाद वापस आटोहा लौटेगी रैली। नए कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड कर रहे किसानों ने यूपी गेट बॉर्डर पर अडानी वेयर हाउस की झांकी बनाई है।
सिंघु बॉर्डर से किसान मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से जाएंगे और वापस आ जाएंगे। हमें रिंग रोड पर जाना है, लेकिन पुलिस रोक रही है। लोग आ रहे हैं उसके बाद हम इस पर विचार करेंगे। 30-45 मिनट का समय दिया गया है, तब तक हम यहीं बैठेंगे और फैसला करेंगे।