Tauktae Cyclone : उद्धव ठाकरे की तुलना में एकनाथ शिंदे का काम अच्छा, वह सच्चे शिवसैनिक; नितेश राणे ने उड़ाई खिल्ली 

मुंबई, 22 मई : ताऊ -ते  चक्रवाती तूफान के कारण हुए नुकसान की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे दवारा किये गए कोंकण के दौरे पर भाजपा विधायक नितेश राणे ने जोरदार हमला बोला है।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केंद्र से मदद का रोना न रोय।  संभल नहीं रहा तो सरकार को बर्खास्त करे और राष्ट्रपति शासन लगाया जाए.

मुख्यमंत्री के कोंकण के दो दौरे  को कैसा माना जाए ? यह सवाल नितेश राणे ने पूछा है।  उन्होंने सवाल उठाया मुख्यमंत्री नुकसानग्रस्त क्षेत्र में गए थे क्या ? नुकसानग्रस्त ग्रामीणों से बात की क्या ? उनके आंसू पोछे क्या ? मुख्यमंत्री ने प्रत्यक्ष रूप से क्या देखा ? इस तरह के कई सवाल नितेश राणे ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में पूछा है।

मुख्यमंत्री के काम पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवसेना नेता और नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे के काम की तारीफ की।  उन्होंने कहा, कोंकण की जनता ने बालासाहेब से बहुत प्यार किया।  लेकिन उद्धव ठाकरे ने इस रिश्ते का गलत फायदा उठाया है।  शिवसेना और कोंकण कला रिश्ता उद्धव ठाकरे को पता होता तो उन्होंने कोंकणवासियों का ऐसा अपमान नहीं किया होता।  उलटे ठाकरे की तुलना में एकनाथ शिंदे ने अच्छा काम किया है।  उन्होंने कम से कम कोंकण में मदद तो भेजी है।  बालासाहेब का सच्चा सैनिक कैसा होता है उन्होंने दिखाया है।  उनका मैं आभार मानता हूं।  मुख्यमंत्री को एकनाथ शिंदे से कुछ सिखने की मई सलाह दूंगा।

लिपस्टिक नहीं बल्कि यह पाउडर दौरा

राज्य के मुख्यमंत्री के कपडे की इस्त्री ख़राब नहीं होती है।  वे और तुरंत चले गए।  महाराष्ट्र के इतिहास में इससे पहले किसी ने ऐसा दौरा नहीं किया था।  मैं पहले इस दौरे को लिपस्टिक दौरा मानता था लेकिन यह तो पाउडर दौरा था।  चेहरे पर पाउडर लगाने जैसा दौरा था।