हिंजवड़ी में आईटी इंजीनियर से छेड़छाड़  

पुणे समाचार

पुणे के हिंजवड़ी में एक 25 वर्षीय आईटी इंजीनियर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बुधवार रात 10 बजे के आसपास जब युवती कैब से उतरकर घर जा रही थी, तभी एक बाइक सवार युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंची और बाद में हिंजवड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के अनुसार, पीड़ित युवती शिफ्ट ख़त्म करने के बाद कंपनी की कैब से वापस लौट रही थी। कैब से उतरने के बाद जैसे ही उसने घर के लिए बढ़ना शुरू किया, एक अज्ञात युवक ने पहले उसका रास्ता रोका और फिर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस घटना के बाद से पीड़िता काफी डरी हुई है।