निवार के बाद तमिलनाडु में शुक्रवार को दूसरा चक्रवात आने की संभावना, मौसम विभाग का अनुमान 

चेन्नई, 1 दिसंबर 

तमिलनाडु में निवार चक्रवात के आये सप्ताह पुरे होने को आये है।  अब दूसरे चक्रवात से राज्य में शुक्रवार 4 दिसंबर को आफत आने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

इस दूसरे चक्रवात से तमिलनाडु व केरल में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।  इस लिए विभाग ने दो राज्यों को रेड अलर्ट जारी किया है।  बंगाल के उपसागर में कम दबाव का पट्टा तैयार होने से यह दूसरा चक्रवात आएगा। इस दौरान 75 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलने की उम्मीद है।

दूसरे चक्रवात की संभावना को देखते हुए तमिलनाडु, केरल में मछुआरों को शुक्रवार को समुन्द्र में मछली मारने के लिए नहीं जाने की सलाह दी गई है।  पिछले सप्ताह 26 नवंबर को निवार नाम का चक्रवात तमिलनाडु, पुड्डुचेरी में आया था।  इस वजह से इसके कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होने से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी।  लेकिन निवार चक्रवात की वजह से शुक्र है की बड़ी जनहानि और वित्त हानि नहीं हुई।