डेटा चोरों  से सुरक्षित पैसा रखने के लिए  अपनाएं ये उपाय 

मुंबई।  समाचार ऑनलाइन
आजकल डेटा के दुरुपयोग की घटनाएं बढ़ रही हैं। अगर हम खुद अपना डेटा सुरक्षित नहीं रखते तो परेशानी में फंस सकते हैं और पैसे से भी हाथ धो सकते हैं। अपने डेटा को बचाने के लिए हम कुछ उपाय कर सकते हैं।
सबसे पहले कनेक्शन को सुरक्षित रखने पर ध्यान देना चाहिए। अगर इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो वाई-फाई बंद रखें। इसका पासवर्ड जटिल होना चाहिए और समय-समय पर बदलते रहना चाहिए।
[amazon_link asins=’B078FZJD5F,B0756W312S’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’77499e68-b1aa-11e8-af6c-3bcc42561a7f’]

जानकार पब्लिक वाई-फाई के इस्तेमाल को सही नहीं बताते। वाई-फाई इस्तेमाल करते समय भी अटैकर आपकी डिवाइस से ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। फ्री सॉफ्टवेयर के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। हाई सिक्यॉरिटी ऐंटीवायरस का उपयोग करना चाहिए। ब्लूटूथ को ऑफ रखें। ज्यादातर ओटीपी आपके मोबाइल पर आते हैं इसलिए इसे बचाकर रखना चाहिए।आजकल डेटा लीक का एक प्रमुख कारण ऐप हैं। ऐप आपसे कैमरा, लोकेशन, एसएमएस तक पहुंचने की अनुमति मांगते हैं। ऐसे में ऐप आपके फोन में मौजूद दूसरों के डेटा तक भी पहुंच सकते हैं। इसलिए आप इस अनुमति को वापस ले सकते हैं।