महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, विनोद तावड़े और एकनाथ खडसे को नहीं मिली जगह ; महाराष्ट्र विधानसभा के लिए भाजपा ने आज 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।  खास बात ये है कि इस सूची में कई दिग्गजों के नाम भी शामिल हैं। नागपुर साउथ वेस्ट से खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चुनाव में उतरे है। वहीं भाजपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोथरुड से और पंकजा मुंडे पारली विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले राधाकृष्ण विखे पाटिल शिरडी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन को पार्टी ने जामनेर से अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि बीजेपी द्वारा 52 विधायक विधायकों को फिर से मौका दिया गया है। इसमें 12 महिलाएं भी शामिल है।