एनीमिया बीमारी के लक्षण, उसके कारण और इससे बचने के आसान घरेलु उपाय 

एनीमिया का मतलब हमारे शरीर में खून की कमी होना। हिमोग्लोबिन के कम होने से एनीमिया जैसी बीमारी हो सकती है। शरीर में आयरन फोलिक ऐसिड और विटामिन बी की कमी से हमारा हीमग्लोबिन लेवल घटता है, जिसके चलते हमें थकान और कमजोरी महसूस होती है। यह तब होता है, जब शरीर के रक्त में लाल कणों या कोशिकाओं के नष्ट होने की दर, उनके निर्माण की दर से अधिक होती है। किशोरावस्था और रजोनिवृत्ति के बीच की आयु में एनीमिया सबसे अधिक होता है।

भारत में 80 प्रतिशत से अधिक गर्भवती महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। गर्भवती महिलाओं को बढ़ते शिशु के लिए भी रक्त निर्माण करना पड़ता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को एनीमिया होने की संभावना होती है। हीमोग्लोबिन की कमी से एनीमिया होने का खतरा सबसे अधिक होता है. प्रकृति में कुछ ऐसी चीजें उपलब्ध है जिनका सेवन करने से हम इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। विभिन्न तरह की बीमारियों से लड़ने के लिए हमारे शरीर में आयरन बेहद जरूरी है। इतना ही नहीं, हीमोग्लोबिन लेवल कम होने से हमारी किडनी में भी दिक्कत हो सकती है। पहले हम एनीमिया के लक्षण जानेंगे।

लक्षण
सांस फूलना।
त्वचा का सफेद दिखना।
जीभ, नाखूनों एवं पलकों के अंदर सफेदी।
चेहरे एवं पैरों पर सूजन दिखाई देना।
कमजोरी एवं बहुत अधिक थकावट।
हृदयगति का तेज होना।
चक्कर आना- विशेषकर लेटकर एवं बैठकर उठने में।
बेहोश होना।

कारण
पेट के अल्सर से खून जाना।

सबसे प्रमुख कारण लौह तत्व वाली चीजों का उचित मात्रा में सेवन न करना।
किसी भी कारण रक्त में कमी, जैसे-शरीर से खून निकलना

 माहवारी में अधिक मात्रा में खून जाना।
शौच, उल्टी, खांसी के साथ खून का बहना।
 पेट के कीड़ों व परजीवियों के कारण खूनी दस्त लगना।
मलेरिया के बाद जिससे लाल रक्त करण नष्ट हो जाते हैं।

1. बादाम 

10 ग्राम ड्राई रोस्टेड बादाम में 0.5 मिलीग्राम आयरन होता है। इसके अलावा बादाम में कैल्शियम, मैग्नीशियम भी होता है और कैलरी मात्र 163 होती है। इसका सेवन करने से हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा किया जा सकता है।
 चुकंदर का सेवन करने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। इसके साथ ही अगर आप चुकंदर की पत्तियों को खाएंगे तो ज्यादा आयरन मिलेगा। चुकंदर की तुलना में इसकी पत्तियों में तीन गुना अधिक आयरन होता है।

2. सेब

सेब अनीमिया जैसी बीमारी में काफी लाभदायक होता है। इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है।
आंवला और जामुन
बराबर मात्रा में आंवले और जामुन कर रस मिलाकर पीने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है

3. पिस्ता
पिस्ते में 30 अलग-अलग तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं। इसमें आयरन की मात्रा भी भरपूर होती है।

4. अनार  

अनार में मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन सी के अलावा आयरन भी अच्छी मात्रा में होता है। एक गिलास गुनगुने दूध में दो चम्मच अनार पाउडर डालकर पीने से हीमोग्लोबिन बढ़ाया जा सकता है।

5. नींबू
नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे बॉडी में हीमोग्लोबिन बढ़ता है।

6. आंवला और जामुन
बराबर मात्रा में आंवले और जामुन कर रस मिलाकर पीने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है।

7. पालक
हीमोग्लोपबिन की कमी होने पर पालक का सेवन करने से शरीर में इसकी कमी पूरी होती है। पालक में आयरन की मात्रा काफी अधिक होती है।

8. सूखी किशमिश
ब्लड बनने के लिए जरूरी विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी को किशमिश पूरा करती है। आयरन से भरपूर सूखी काली किशमिश का सेवन करके आप अपना हीमोग्लोबिन बढ़ा सकते हैं।

9. अंजीर
अंजीर में विटामिन ए, बी1, बी2, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैगनीज, सोडियम, पोटेशियम और क्लोरीन पाया जाता है। दो अंजीर रात को पानी में भिगोकर, सुबह उसका पानी पीने और अंजीर खाने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाया जा सकता है।

10. पका अमरूद
पका अमरूद खाने से बॉडी में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है।

11. केला
शहद या आंवले के रस के साथ केले का सेवन करने से हीमोग्लोबिन लेवन में बढ़ोत्तरी की जा सकती है।

12. अंकुरित आहार
सुबह उठकर अंकुरित अनाज जैसे मूंग, चना, मोठ और गेंहू इत्यादि में नींबू का रस मिलाकर खाने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है।

13. अखरोट
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी ऐसिड की मात्रा काफी अच्छी होती है। अखरोट में कैल्शियम, मैग्नीशियम फाइबर और विटामिन-बी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा किया जा सकता है।

14. तिल 

तिल से हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है । तिल खाने से अनीमिया की बीमारी ठीक होती है

15. गुड़ और मूंगफली
रोजाना गुड़ और मूंगफली के दाने मिलाकर सेवन करें। इसे चबा-चबा कर खाने से खून की कमी नहीं होगी और हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ेगा। ये सब चीजों को अपना कर हम एनीमिया को ठीक कर सकते है।