बिजली कनेक्शन काटने के विरोध में ‘स्वाभिमानी’ ने पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर किया चक्काजाम

कोल्हापुर : कोल्हापुर स्थित स्वाभिमानी किसान संगठन के अध्यक्ष राजू शेट्टी के नेतृत्व में बिजली कनेक्शन काटने के खिलाफ पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय महामार्ग पर सभी पार्टियो ने चक्काजाम आंदोलन किया। हालंकि इस आंदोलन में भाजपा का सहयोग नहीं था। बिजली बिल वसूली के लिए महावितरण बकायेदारो के कनेक्शन काट रही है। इसी वजह से यह आंदोलन किया गया।

वही पंचगंगा नदी के पुल पर दर्गाह के सामने एक घंटे के लिए पुणे-बेंगलुरु महामार्ग के दोनो साइड को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया। महामार्ग पर 25 किलोमीटर से अधिक वाहनो की लाइन लगी हुई थी। स्वाभिमानी किसान संगठन के साथ बिजली बिल विरोधी कृति समिति, राज्य इरीगेशन फेडरेशन, माकपा, जनता दल, किसान सभा, आप, जनस्वराज्य, शिवसेना, राष्ट्रवादी, सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारी संगठन ऐसे कई पार्टी और संगठन शामिल थे।दोपहर 1 बजे कड़ी धूप में यह आंदोलन किया गया। साथ ही आंदोलन में विक्रांत पाटिल, किणीकर, प्रताप होगाडे, उदय नारकर, संजयबाबा घाटगे, प्रा. जालंदर पाटिल के साथ सर्वपक्षीय कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

साथ ही इस आंदोलन पर सांगली-इसलामपुर रोड पर लक्ष्मी फाटा में भी स्वाभिमानी सेना के नेतृत्व में रास्ता रोको आंदोलन हुआ। उंब्रज में महावितरण के कार्यालय के बाहर पाटण-पंढरपुर राज्य मार्ग को रोक रखा था। इस आंदोलन में विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी को निवेदन दिया गया।