पत्नी के चरित्र पर शक कर उसे आत्महत्या के लिए उकसानेवाला पति गिरफ्तार

पिंपरी: शादी के बाद पत्नी के चरित्र पर शक किया और उसका शारीरिक व मानसिक शोषण कर उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। इस मामले में दिघी पुलिस ने पति पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। यह घटना रविवार को विश्रांतवाडी-आलंदी रोड पर हुई।

इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में 54 वर्षीय पिता ने सोमवार को दिघी पुलिस थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने पति संजय बोर्डे (उम्र 27, नि. मृणाल हॉस्पिटल के पीछे, परांडे नगर, दिघी) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की 25 वर्षीय बेटी और उसका पति दोनों दिघी में रहते हैं। पति रजत बोर्डे ने पत्नी के चरित्र पर शक किया और उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। पति के जुल्म से तंग आकर उसने अपने घर में आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार रात नौ बजे के आसपास हुई। इस मामले में उसके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक राहुल भंडारे कर रहे हैं।