अनैतिक संबन्ध के शक में भतीजे को गड्ढे के पानी में डुबोकर मार डाला

पुणे। अपने पति और चचेरी बहन के बीच अनैतिक संबंध रहने के शक में एक महिला ने अपने तीन साल के मासूम भतीजे को गड्ढे के पानी मे डूबोकर मार दिया। यह चौंकाने वाली वारदात पुणे के मार्कटयार्ड स्थित लेबर कैंप में सामने आयी है। इसमें चाकेन वर्मा (3) नामक बच्चे की हत्या कर दी गई। मार्केटयार्ड पुलिस ने उसके पिता अवधेश वर्मा (27) की शिकायत के आधार पर बच्चे की मौसी निर्मला कैलास वर्मा (निवासी युनि वास्तु लेबर कंपनी, मार्केटयार्ड, पुणे)  के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मार्केटयार्ड थाने की पुलिस निरीक्षक सविता ढमढेरे से मिली जानकारी के अनुसार, यहां के लेबर कॅम्प में वर्मा परिवार रहता है। अवधेश की पत्नी कैलाणी वर्मा और निर्मला चचेरी बहनें हैं। दोनों परिवार एक ही जगह में अगल बगल में रहता है। निर्मला को शक था कि उसकी बहन कैलाणी और उसके पति कैलास के अनैतिक संबंध है। 1 मई की शाम सात बजे के करीब वह अपनी बहन के बेटे चाकेन को खेलते वक्त उठा ले गई। उसे कंस्ट्रक्शन साइट की लिफ्ट के गड्ढे के पानी में फेंक दिया और वहां से चली गई। चाकेन के गायब होने पर उसके घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर बाद गड्ढे के पानी मे उसकी लाश पायी गई। मामले की छानबीन के बाद निर्मला ने इस वारदात को अंजाम दिए जाने की जानकारी सामने आयी। इसके अनुसार पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।