सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती कर रहे है लिव इन में रहने की प्लानिंग

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मई 2019 से दोनों के अफेयर की खबरें आ रही हैं। कुछ दिन पहले सुशांत को जब डेंगू हुआ था तो वो रिया चक्रवर्ती के घर में चले गए थे। हालांकि खबरे ये भी आई थी कि सुशांत के पड़ोसी देर रात पार्टियां करते थे, इस शोर शराबे से बचने के लिए वह वहां गए थे। इसको लेकर सुशांत ने शिकायत भी की थी।

 

सुशांत 2017 से बांद्रा में कैपरी हाइट्स में रह रहे हैं। रिया भी पास में ही रहती है और सुशांत कुछ दिनों से उनके ही घर में रह रहे हैं। अब खबर आ रही है कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती जल्द ही लिव इन में रहने की प्लानिंग कर रहे हैं।

बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत और रिया एक ही जगह घर तलाश कर रहे हैं। दोनों एक नए बड़े घर की तलाश में हैं जहां पर वो साथ रह सकें। ऐसा बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती के मकान मालिक उनके सुशांत के साथ रहने के आइडिया से खुश नहीं हैं। समझौतों के अनुसार केवल एक ही व्यक्ति रिया वाले घर में रह सकता है।

https://www.instagram.com/p/B6k9W-eJDYj/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B2b1XVHjbh_/?utm_source=ig_web_copy_link

 

https://www.instagram.com/p/B0lJa9MjUnP/?utm_source=ig_web_copy_link

सुशांत और रिया के बीच छह साल से दोस्ती थी लेकिन 2019 में ये दोनों करीब आ गए। दोनों का रिश्ता तब शुरू हुआ जब सुशांत का कथित रूप से सारा अली खान के साथ ब्रेकअप हुआ था। बताया जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत कथित तौर पर 2018-19 में सारा अली खान को डेट कर रहे थे। दोनों के बीच फिल्म केदारनाथ के दौरान दोस्ती हुई थी।