सुरेश निकालजे आरपीआई के नए शहराध्यक्ष नियुक्त

पुणे : समाचार ऑनलाईन –  रिपब्लिकन उम्मीदवार ऑफ इंडिया (आरपीआई-आठवले गुट) की पिंपरी चिंचवड़ शहर इकाई के।अध्यक्ष पद पर पार्टी की युवक इकाई के वरिष्ठ नेता सुरेश निकालजे की नियुक्ति की गई है। हालांकि उनकी नियुक्ति पर पार्टी के गुट ने कड़ी आपत्ति जताई है, मगर हालिया पिंपरी चिंचवड़ शहर के दौरे पर आए पार्टी हाईकमान व केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने निकालजे की नियुक्ति को हरी झंडी दिखा दी है। निकालजे काफी सालों से आरपीआई से जुड़े हुए हैं और वे आठवले के कट्टर समर्थक हैं। दलित अत्याचार विरोधी आंदोलनों में उनका सक्रिय सहभाग और अगुवाई रही है।

आरपीआई के प्रदेश सचिव बालासाहेब भागवत ने मौजूदा अध्यक्ष सुधाकर बारभुवन की जगह पर सुरेश निकालजे को पिंपरी चिंचवड़ शहराध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। पार्टी हाईकमान रामदास आठवले के आदेशानुसार यह नियुक्ति किये जाने की घोषणा की गई। इस घोषणा के साथ ही हमेशा शहराध्यक्ष नियुक्ति के दौरान होनेवाले विवाद की शुरुआत हो गई। पार्टी की पूर्व नगरसेविका व प्रदेश सचिव चंद्रकांता सोनकांबले ने इस नियुक्ति पर कड़ी आपत्ति जताई है। सोनकांबले का कहना है कि बालासाहेब भागवत को नियुक्ति के अधिकार ही नहीं हैं। क्योंकि वे पार्टी में तीसरे नँबर के सचिव हैं। खुद सोनकांबले भी प्रदेश सचिव हैं। निकालजे की नियुक्ति को लेकर सभी का विरोध है, इसके बावजूद भागवत ने परस्पर नियुक्ति की है। खैर यह विवाद चंद घन्टे ही टिक सका। नियुक्ति के दूसरे ही दिन आरपीआई सुप्रीमो रामदास आठवले पिंपरी चिंचवड़ शहर पधारे थे। उन्होंने सुरेश निकालजे की नियुक्ति पर सहमति जताई, जिसके चलते यह नियुक्ति वैध और आधिकारिक साबित हुई, यह जानकारी निकालजे ने दी।