Surekha Sikri Passes Away | बालिका वधू फेम अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन

नई दिल्ली: अपने शानदार अभिनय (Surekha Sikri Passes Away) के लिए पहचाने जाने वाली अभिनेत्री सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri Passes Away) का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके मैनेजर के मुताबिक उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। सीकरी (Surekha Sikri ) पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। उन्हें 2020 में ब्रेन स्ट्रोक (brain stroke) हुआ था। तभी से उनकी तबीयत खराब चल रही है।

सुरेखा सीकरी की मैनेजर के मुताबिक तीन बार की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 75 साल की थीं। 2020 में उन्हें दूसरा दौरा पड़ा, और इसके बाद की जटिलताओं ने उन्हें अस्वस्थ बना दिया। अंतिम समय में उनका परिवार उनके साथ था। ‘

सुरेखा सीकरी ‘किस्सा कुर्सी का’ के साथ 1978 में उसकी फिल्म शुरुआत की। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) में अपने प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। बालिका वधू सीरीज में उनके काम को सराहा गया। साथ ही आयुष्मान खुराना की बधाई हो में उन्हें काफी पसंद किया गया। उन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर घोस्ट स्टोरीज में पर्दे पर देखा गया था।