अंधविश्वास ने ली 14 वर्षीय लड़की की जान

सतारा : सातारा में एक पाखंडी बाबा की वजह से 14 वर्षीय लड़की के मौत का आरोप लगाया जा रहा है। जादू टोना कानून के अंतर्गत यह मामला दर्ज किया गया है। यह चौंकाने वाली घटना सतारा के दाहिवाड़ी के शिंदी गाँव में हुई है।

इस मामले में दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगो के नाम उत्तम अवघड़े और रामचंद्र अवघड़े हैं। इस प्रकरण मे परिवार का कोई सहयोग न मिलने के कारण अनीस ने मामला दर्ज कराया।

क्या है मामला?

सतारा के दहिवाडी स्थित शिंदी गांव में यह चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 14 वर्ष की लड़की पर भूत बाधा आया और समय पर इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि मौत के बाद माता-पिता ने लड़की के शव को दहीवाड़ी में दफना दिया।

दहीवाड़ी पुलिस ने इस मामले में दो पाखंडी बाबा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपी के नाम उत्तम अवघड़े और रामचंद्र अवघड़े हैं। माता-पिता ने लड़की को बुखार होने पर गोंडवाले के बाबा से इलाज कराया था। इस देवर्षि बबा ने कहा था कि लड़की को भूत बाधा हुआ है।

पिछले सप्ताह समय पर इलाज न मिलने के कारण लड़की की मौत हो गई। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने दहिवाडी पुलिस थाने में जादू टोना विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज कराया है। इस मामले में लड़की के परिजन जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं। अनीस ने इस मामले पर गहन जांच करने की मांग की है।