सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा Dadasaheb Phalke Award

मुंबई : ऑनलाइन टीम – सुपरस्टार रजनीकांत को फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा ‘दादा साहेब फाल्के अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। कोई और नहीं बल्कि केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज इसकी घोषणा की है। 71 साल के रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 3 मई को दिया जाएगा। दादा साहेब फाल्के भारतीय सिनेमा की दुनिया की प्रतिष्ठित सम्मान है।

प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे महान अभिनेताओं में से एक के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2019 की घोषणा करने पर बहुत खुश हूं। अभिनेता, निर्माता और पटकथा लेखक के रूप में उनका (रजनीकांत) योगदान प्रतिष्ठित रहा है। मैं ज्यूरी आशा भोसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर और बिस्वास चटर्जी का शुक्रिया अदा करता हूं।

बता दें कि रजनीकांत का असली नाम शिवाजी है। उनका जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरू के मराठी परिवार में हुआ था। गरीब परिवार में जन्मे रजनीकांत ने अपनी मेहनत और कड़े संघर्ष की बदौलत टॉलीवुड में ही नहीं बॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया। साउथ में तो रजनीकांत को थलाइवा और भगवान कहा जाता है। राव गायकवाड़ है।

रजनीकांत ने 1975 में के. बालाचंदर की फिल्म ‘अपूर्व रागंगल’ के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। रजनीकांत के कॉलीवुड इंडस्ट्री में 46 साल पूरे हो चुके हैं। फिलहाल, वह अपनी आगामी फिल्म ‘अन्नाट्टे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।