सनी लियोनी बनी मिस्टर इंडिया, फैंस देखर हुए हैरान, गायब होने का बनाया वीडियो

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड की बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी एक वीडियो की वजह से अचानक सुर्खियों में आ गयी है। दरअसल सनी ने एक गायब होने वाला वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे देखकर वह मिस्टर इंडिया लग रही है। सनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी दी है। जिसमें उन्होंने लिखा कि है ‘मुझे अब गायब होने के लिए उन घड़ी की अब जरूरत नहीं है।’ साथ ही सनी लियोनी ने मिस्टर इंडिया के फेमस डायलॉग ‘मोगेंबो खुश हुआ’ को बदलकर ‘मोगेंबो खुश होगा क्या’ लिखा है।

 

 

 

 क्या है वीडियो में –
वायरल हो रहे इस वीडियो में सनी एक रिंग के साथ दिख रही हैं और रिंग से खेल रह ही है। खास बात ये है कि जब भी रिंग उनकी बॉडी के सामने आती हैं तो वो दिखना बंद हो जाती हैं। ऐसे में सनी लियोनी खुद को गायब करते दिखा रही हैं। यह वीडियो काफी मजेदार है और सोशल मीडिया पर लोग इसे पसंद कर रहे हैं। यह वीडियो काफी मजेदार है और सोशल मीडिया पर लोग इसे पसंद कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर हिट हो रहा है, क्योंकि वीडियो पोस्ट होने के कुछ घंटों में ही इसके व्यूज लाखों में पहुंच गए हैं।