Suicide | मौजे म्हालुगे में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पुणे (Pune News) : खेड तालुका के मौजे महालुंगे (Mauje Mahalunge) में 18 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। आत्महत्या (Suicide) का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

 

खेड पुलिस थाने (Khed Police Station) से मिली जानकारी के अनुसार तालुका के मौजे म्हालुंगे की अनिता विष्णु होलम (Anita Vishnu Holam) का शव नायलोन की रस्सी से लटके हुए मिला है। सुबह 11 बजे यह मामला सामने आया है।

घर में कोई नहीं था, इसी मौके का फायदा उठाकर लड़की ने आत्महत्या (Suicide) कर ली। अनिता का इस तरह से जाना लोगों के लिए सदमे जैसा है। खेड पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

 

—————————————————————————————————————————-

 

Maharashtra | महाराष्ट्र के अकोला में छात्रा के साथ चार वर्ष तक बलात्कार; प्रशिक्षक के  विकृत कुकर्म का खुलासा

अकोला, 7 अगस्त : (Maharashtra) अकोला में एक 22 वर्षीय युवती पर उसके प्रशिक्षक दवारा लगातार चार वर्षों तक बलात्कार (rape) करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।  आरोपी प्रशिक्षक सैनिक भर्ती की ट्रेनिंग (military recruitment training) लेने वाली युवती को विभिन्न जगहों पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार करता था। (Maharashtra) खुद के साथ धोखा होने का पता चलने पर युवती ने गुरुवार की देर रात अकोला के रामदास पेठ पुलिस स्टेशन (Ramdas Peth Police Station) पहुंचकर केस दर्ज करा दिया।  इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  उसे कोर्ट में पेश किया गया था जहां कोर्ट से आरोपी को पांच दिन की पुलिस कस्टडी (police custody) में भेज दिया गया है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Pune Crime | पुणे के लोणीकंद में हत्या के मामले में फरार आरोपी छह महीने के बाद पकड़ा गया

पुणे, 7 अगस्त : (Pune Crime) हत्या और डकैती करने की तैयारी मामले में वांटेड आरोपी को लोणीकंद पुलिस (Lonikand Police) ने गिरफ्तार कर लिया है।  गिरफ्तार (arrest) आरोपी का नाम प्रवीण उर्फ़ अजय राजेंद्र माकर (नि – वाघोली गायरान, तहसील – हवेली, जिला- पुणे, मूल नि – न्हावरा, तहसील – शिरूर) है।  पिछले छह महीने से पुलिस उसके पीछे पड़ी थी।