दुर्घटना में सुधीर मुनगंटीवार की चचेरी बहन और बहनोई की मौत

बीड : ड्राइवर का नियंत्रण छूटने के बाद तेज रफ्तार कार नाले में जा गिरी। इस दुर्घटना में भाजपा के पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की चचेरी बहन और बहनोई की मृत्यु हो गई। कल्याण-विशाखापट्टणम महामार्ग पर शिरूर तालुके के मातोरी परिसर में यह दुर्घटना हुई।

मृतक के नाम ममता तगडप्ल्लेवार (उम्र 50), व विलास तगडपल्लेवार (उम्र 62’ नि. पुसद, जिला. यवतमाल) हैं। ये दोनो पति पत्नी अपने बेटे से मिलने के लिए पुणे आ रहे थे। कल्याण-विशाखापट्टणम महामर्ग पर मातेरी परिसर में ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया और कार नाले में जा गिरी। कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। इस दुर्घटना में विलास तगडपल्लेवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी ममता को बीड के जिला अस्पताल में ले जाया गया। वहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।