Sudarshan News: मस्जिद हमले के ‘फेक न्यूज’ के लिए सुदर्शन न्यूज पर FIR

नई दिल्ली: ऑनलाइन टीम- फेक न्यूज और हिंसा का प्रसार करने के लिए कई बार विवाद में फंसे सुदर्शन न्यूज चैनल के खिला एक बार फिर से एफआईआर दर्ज किया गया है। 15 मई को प्रसारित किए गए ‘बिंदास बोल’ कार्यक्रम के लिए रूपांतरित ग्राफिक्स का इस्तेमाल कर फेक न्यूज देने का आरोप सुदर्शन न्यूज पर लगाया गया है। चैनल के मुख्य संपादक सुरेश चव्हाणके खुद इस कार्यक्रम को प्रस्तुत करते हैं।

इस कार्यक्रम में इजरायल द्वारा फिलिस्तीन पर किए गए हमले का समर्थन करते हुए सुरेश चव्हाणके दिखे थे। साथ ही इस कार्यक्रम में सऊदी अरब के मदीना स्थित ‘अल मस्जिद अन नबावी’ पर हमले का रूपांतरित ग्राफिक्स दिखाया गया।

अपने शत्रु और जिहादियों का खात्मा करने के लिए हमें इजरायल का समर्थन करना चाहिए, ऐसा कहते हुए संपादक सुरेश चव्हाण दिखे थे।

इस संबंध में रजा एकेडमी के प्रतिनिधी मंडल मुंबई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुनील कोल्हे से मुलाकात कर चैनल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही मुंबई के पायधनी पुलिस थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज किया गया।

इसके अलावा ’इंडियन सिविल लिबर्टिज यूनियन’ ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर को पत्र लिख कर इस कार्यक्रम पर आपत्ति जताया है। भावना को भड़कानेवाला, आपत्तिजनक और हिंसा को बढावा देने वाला कार्यक्रम चैनल पर प्रसारित किए जाने का आरोप किया गया। साथ ही इस वजह से भारत और साऊदी अरब के बीच के संबंधो पर असर होने की संभावना जताई गई।

इस पर 20 मई को सुदर्शन पर स्पष्टीकरण देते हुए ग्राफिक्स का इस्तेमाल ‘ कलात्मक स्वतंत्रता’ का दावा किया गया।

उल्लेखनीय अर्थात, हिंसा को प्रोत्साहन देने के लिए सुदर्शन न्यूज़ चैनल पहले भी विवाद में फंसाथा। इससे पहले ‘यूपीएस जिहाद’ नाम के कार्यक्रम में ‘प्रशासन में मुसलमानों के घुसखोरी का खुलासा’ करने का दावा कर सुदर्शन चैनल और संपादक सुरेश चव्हाणके परेशानी में फंसे थे।