30 हजार की रिश्वत लेते पुलिस उपनिरीक्षक गिरफ्तार

नगर : टीम ऑनलाइन – जामखेड पुलिस थाने में एक अपराध में गिरफ्तार आरोपी की जांच में मदद करने के मामले में एक पुलिस उपनिरीक्षक और एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इस अधिकारी को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपनिरीक्षक पर आरोप है की वह आरोपी की जांच में मदद कर रहा था साथ ही उसके द्वारा किये गए अपराध से बाहर निकालने में उसका मदद कर रहा था। सज्जन किसन नार्हेडा (26) और तुकाराम रामराव ढोले गिरफ्तार किये गए आरोपी का नाम है।

यह कार्रवाई जामखेड के होटल कृष्णा में नगर के एंटी कॉरप्शन विभाग द्वारा की गई। शिकायतकर्ता के भाई को जामखेड में एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।  पुलिस उपनिरीक्षक ने मामले की जांच में सहायता करने और शिकायतकर्ता के भाई को 169 के अनुसार मामले से बाहर निकालने के लिए 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

जिसके बाद 50 हजार पर यह समझौता हुआ। उन्होंने ये पैसा ढोले को हॉटेल कृष्णा में देने को कहा। जिसके बाद आज एंटी कॉरप्शन की टीम ने ढोले को 30 हजार रुपए देते हुए गिरफ्तार किया।