कट्टा संस्कृति पर रोक लगाने जोरदार मुहिम

शिक्रापुर: पुणे ग्रामीण पुलिस द्वारा अपराध के खिलाफ चलाया जा रहा मुहीम प्रभावी साबित हो रहा है। अपराध को खत्म करने के लिए ग्रामीण पुलिसबहुत अच्छा काम कर रही है। यह जानकारी कोल्हापुर परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरिक्षक मनोज लोहिया ने दी है।

पुणे ग्रामीण पुलिस द्वारा लगभग सभी पुलिस स्टेशन की सीमा मे देसी कट्टे के खिलाफ बडे पैमाने पर अभियान चला रही है। राज्य में इस पर पाबंदी लगाना बहुत बडी चुनौती है। इसलिए आने वाले समय में में इस मुहिम को तेज किया जाएगा। अपराधियो पर रोक लगाने के लिये और कट्टा संस्कृति पर रोक लगाने के लिए मकोका, एमपीडी जैसी कडक कारवाई की जाएगी। पुलिस बदली के बारे में पुलिस महानिरिक्षक मनोज लोहिया ने कहा कि अगर कोई पुलिस गलत तरीके से आपराधियो के साथ व्यहवार करती है तो ये बिल्कुल सहन नहीं कियां जायेगा। अगर ऐसा करते हुए कोई कर्मचारी पाया गया तो उस पर कारवाई की जाएगी।

इस मौके पर उन्होने शिरुर पुलिस स्टेशन की समस्याए सुनी। पुलिस स्टेशन की स्थिति और मेनपावर के कमी की समस्या सामने आयी। इसके लिए तत्काल विशेष जांच अधिकारी की नियुक्ती का आदेश पुलिस अधिक्षक को देने की बात भी उन्होने कही। इस मौके पर बारामती के अप्पर पुलिस अधिक्षक मिलिंद मोहिते, उपविभागीय पुलिस अधिकारी राहुल धस, शिरुर पुलिस स्टेशन के निरिक्षक प्रवीण खानापुरे, सहायक पुलिस निरिक्षक किरण उंदरे, पउलिस उपनिरिक्षक गणेश जगदाले, सुनिल मोटे व शुरुर पुलिस स्टेशन के सभी सदस्य उपस्थित थे।