Stone Art of PM Narendra Modi | स्टोन आर्ट से बनाई प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर

ठाणे : Stone Art of PM Narendra Modi | स्टोन आर्ट पोट्रेट के लिए प्रसिद्ध ठाणे की चित्रकार सुमन दाभोलकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर चित्रित की है। सिंधुदुर्ग जिले के कणकवली गाँव की मूल निवासी सुमन अपने गाँव में नदी के किनारे पाए जाने वाले विभिन्न आकारों के पत्थरों पर रंग बिखेर कर व्यक्तियों के हूबहू तस्वीर (Stone Art of PM Narendra Modi) बनाती है।

उन्होंने ऐसे ही एक पत्थर पर नरेंद्र मोदी की तस्वीर बनाई है। पेंटर सुमन दाभोलकर को 29 मई, 2021 को सबसे अधिक स्टोन आर्ट पोर्ट्रेट बनाने के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था। इससे पहले, उन्होंने अमिताभ बच्चन, नाना पाटेकर, महेंद्र सिंह धोनी, उद्धव ठाकरे, इंदिरा गांधी, अब्दुल कलाम, छत्रपति शिवाजी महाराज, ज्योतिबा फुले जैसे कई गणमान्य व्यक्तियों के स्टोन आर्ट तस्वीर को चित्रित किया है। कला प्रेमियों द्वारा उनकी कला की सराहना की जा रही है।

नदी के किनारे मिले प्राकृतिक आकार के पत्थर मिले जिससे मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्टोन आर्ट बनाने का विचार दिया। मैंने इस पत्थर को मूर्त स्वरूप बदले बिना स्टोन आर्ट से बनाया है।- सुमन दाभोलकर, चित्रकार

 

IPL 2021 | विराट कोहली देंगे तीसरा झटका, T20 वर्ल्ड कप के बाद लेंगे ‘इस’ फॉर्मेट से संन्यास!

IPL 2021 | टीम इंडिया (team india) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने पिछले हफ्ते क्रिकेट फैंस को दो तगड़ा झटका दिया है। उन्होंने पहली बार घोषणा की कि वह आगामी टी 20 विश्व कप (t20 world cup) के बाद टी 20 प्रारूप में कप्तानी छोड़ देंगे। वर्ल्ड कप अगले महीने शुरू होने वाला है। तीन दिन बाद, उन्होंने घोषणा की है कि वह इस आईपीएल (आईपीएल 2021) (IPL 2021) के बाद आरसीबी (RCB) की कप्तानी छोड़ देंगे। इन दो झटकों के बाद अब विराट तीसरी झटके की तैयारी में हैं।

विराट ने वर्कलोड का हवाला देते हुए दोनों टीमों की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। विराट 2016 से सभी प्रारूपों में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं।