खुशखबर…..राज्य में मानसून कल देगा दस्तक

पुणे समाचार

केरल में मानसून दाखिल होने के बाद अब राज्य के कुछ स्थानों में बारिश की शुरूवात हो चुकी है। अब महाराष्ट्र में मानसून कल दाखिल होने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। मंगलवार को कर्नाटक के कुछ भागों में नैऋत्य मौसमी बारिश (मानसून) ने अपनी दस्तक दे चुकी है। तमिलनाडू, रायलसीमा व आंधप्रदेश की किनारपट्टी के कुछ भागों में, नैऋत्य बंगाल के उपसागरों के कुछ भाग, पश्चिम मध्य बंगाल के उपसागर में मानसून ने अपनी दस्तक दी है। इस दौरान मानसून आज (बुधवार) गोवा में एंट्री करेगा। कल (गुरूवार) को कोंकण में दस्तक देने का अनुमान मौसम विभाग द्वारा व्यक्त किया जा रहा है।

7 से 12 जून के दौरान कोंकण किनारपट्टी, मुंबई में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। आनेवाले दो से तीन दिनों में मानसून जैसा वातावरण तैयार होने की पूरी संभावनाएं हैं।  कर्नाटक, गोवा, कोंकण के कुछ क्षेत्रों में, आंध्रप्रदेश व तेलंगाना के कुछ भागों में बारिश होगी। राज्य में उष्णता कम होने के आसार नजर आ रहे हैं।

मुंबई में 6 से 12 जून को हाई अलर्ट

मुंबई में 6 से 12 जून के दौरान मूसलाधार बारिश  होने का इशारा स्काटमेट वेटर नामक संस्था ने किया। 26 जुलाई 2005 में मुंबई में भारी बारिश हुई थी, उससे भी ज्यादा भयानक परिस्थिती हो सकती है। ऐसा बताया जा रहा है कि 26 जुलाई 2005 यह दिन मुंबईकरों के लिए काफी भयानक थे, जिसे मुंबईकर कभी भूल नहीं पाए हैं। उस दिन मुंबई में हुई मूसलाधार बारिश ने देश की आर्थिक राजधानी में जलप्रलय जैसी स्थिती निर्माण कर दी थी। एक ही दिन में 900 मिमी बारिश हुई थी। उतनी ही बारिश या उससे ज्यादा बारिश इस हफ्ते मुंबई में होने का इशारा स्काटमेट के मुख्य कार्यकारी जतिनसिंह ने ट्विट पर किया है। मुंबई में 8 जून से बारिश के आसार बढ़ने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। इसलिए कुछ ही दिनों में मुंबईकरों को सावधान करने का इशारा किया जा रहा है। सोमवार मुंबई में हुई पहली बारिश में 42 मिमी बारिश दर्ज की गई। कुछ जगहों पर पानी भर गया था और 18 विमानों की यातायात दिशा बदली गई थी। ऐसी स्थिती फिर से पैदा हो सकती है।